मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नगर पालिका में सभी सम्मान करते हैं और नगर पालिका में उनका कभी अपमान नहीं हुआ. यही कारण है कि नगर पालिका पहले भी किंक्रेग में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर सहमत हो गई थी।

नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सभी सम्मान करते हैं और नगर निगम की बैठक में कंपनी बाग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर कोई प्रस्ताव आता है तो पालिका कंपनी बाग में अटल बिहारी . वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना को जरूर मंजूरी देगी . उन्होंने कहा कि पूर्व में भी किंगक्रेग में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव था, जिसे तत्काल मंजूरी दे दी गई. उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा लगाने का कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 12-04-2021 को एमडीडीए के माध्यम से किंगक्रेग पर अटल बिहारी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था. और मेरी हार्दिक कामना है कि उक्त स्थान पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाए। जिसमें नगर पालिका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग में उनकी प्रतिमा लगाने का कोई प्रस्ताव नगर निगम के पास नहीं आया है, अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया जाएगा.