मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 अप्रैल को पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी पहली बार मसूरी आ रहे हैं. सीएम धामी के मसूरी दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है. एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के बाद एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने सीओ के साथ मसूरी उप जिला अस्पताल और टाउन हॉल का निरीक्षण किया. सीएम 7 अप्रैल को मसूरी उप जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे.

एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल ने अस्पताल प्रशासन को सीएम के दौरे को देखते हुए सभी इंतजाम पहले से करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को भी शहर में अन्य व्यवस्थाओं के साथ सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं.

मसूरी के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 7 अप्रैल को मसूरी आने का प्रस्ताव है. इसलिए प्रस्तावित कार्यक्रमों के स्थलों का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है. जहां कमियां नजर आईं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।