मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

मुख्य सचिव के निर्देश पर पर्यटन नगरी की माल रोड की दशा सुधारने के लिए प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों ने माल रोड का निरीक्षण किया. वहीं एसडीएम ने विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि माल रोड के सभी कार्यों को जल्द पूरा किया जाए.

एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में एमडीडीए, जल संस्थान, दूर संचार विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका आदि के अधिकारियों ने मालरोड के सौदर्यीकरण के तहत रोड की दशा सुधारने, बिजली के बेकार खंबे हटाने व एंटीक पोलों पर तारों के जंजाल को हटाने सहित अन्य कार्याें का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कहा कि सरकार ने निर्देश दिया है कि मॉल रोड का सौंदर्यीकरण किया जाना है, जिसके तहत मॉल रोड पर एक साथ कई काम किए जाने हैं. सबसे पहले मालरोड लगातार कारपेट किए जाने से उंची उठ गयी है और इससे जहां रेलिंग कम हो गई है वहां बारिश के मौसम में पानी दुकानों में घुस जाता है. अब मॉल रोड को पहले करीब आठ इंच खोदकर नीचे किया जायेगा और उसके बाद उस पर ब्लैक टॉप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब मालरोड को खोद कर आठ इंच नीचे किया जायेगा , तो इससे कई विभागों की लाइनें प्रभावित होंगी, जिनमें जल संस्थान, टेलीफोन और बिजली की लाइनें हैं, उन्हें कैसे बचाया जाए और होने वाले नुकसान की मरम्मत कैसे की जाए ताकि आने वाले समय में समय। वह सुरक्षित रहे। इसके लिए ये लाइनें सड़क के नीचे की जाएंगी, इस पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है, ताकि संबंधित विभाग और एमडीडीए इस काम का समन्वय कर 2-3 दिनों में इसे अंतिम रूप दे सकें, जिसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी सरकार को। और उसके बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉल रोड के सौंदर्यीकरण का काम एमडीडीए को करना है, जिसमें टूटे एंटीक पोल, बैंचे, रेलिंग आदि बनाए जाएंगे, नई लाइटें लगाई जाएंगी, व्यू प्वांइंटों का सौदर्यीकरण, सेल्फी प्वांइट बनाये जायेंगे, . उन्होंने यह भी कहा कि मॉल रोड पर कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है, व्यू प्वांइट को कवर किया गया है, इसे जल्द ही एमडीडीए अभियान चलाकर ध्वस्त किया जाएगा, जबकि नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ऐसे अतिक्रमणों को अपने स्तर से हटाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है. इस मौके पर बीजेपी मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी कई सुझाव दिए. निरीक्षण में नगर पालिका के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल, अपर सहायक पुष्पेद्र सिह, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, नायब तहसील दार, विद्युत विभाग के जेई, दूर संचार विभाग, एमडीडीए के साैंदर्यीकरण से जुडे अधिकारी, सहित पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, नंद लाल सोनकर, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, राजेश गुप्ता आदि सहित एमडीडीए के अधिकारी मौजूद थे.