मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए सरकार बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका सपना है. जिसके लिए जनता के सहयोग से कार्य किया जाएगा । जनता के सहयोग से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नैनबाग मंडल और थत्यूड़ मंडल के हर गांव में जाकर मतदाताओं और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए धन्यवाद दिया. दोनों मंडलो के हर गांव में कार्यकर्ता उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जीत के बाद पहली बार अपनी विधानसभा के हर गांव में पहुंचे प्रीतम सिंह पंवार का लोगों ने राँसौ तांदी वाद्य यंत्रों की थाप पर फूलों की माला सहित पौराणिक रीति-रिवाजों से जोरदार स्वागत किया.
अपर पालिगाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगसील में आयोजित भोज पर उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें बड़े अंतराल से विजयी दिलवाने में अपना मत का प्रयोग किया है, . उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे कृत संकल्पित है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर विजन को साकार करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना किसी भी विधायक का सबसे पहला काम होता है, उन्होंने कहा कि धनोल्टी विधानसभा के कई कार्य सरकार में पहले से ही लंबित हैं, जिनका जल्द समाधान किया जाएगा, वही अन्य के लिए भी किया जाएगा. क्षेत्र के विकास कार्य। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रमुख सीता रावत मंडल अध्यक्ष हीरामनी गौड़, पूर्वी प्रखंड प्रमुख सीता रावत मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, पूर्ब ब्लाक प्रमुख गीता रावत, कौर सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह राणा, महामंत्री पृथ्वी सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सनवीर सिंह बेलवाल, महिला मंडलध्यक्ष बीना रावत, पूर्व सदस्य आशुतोष कोठारी, गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेन्द्र चमोली, समाज सेवी राजेन्द्र कोली ने जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि विधायक प्रीतम सिंह पंवार की मेहनती कार्यकुशलता के साथ-साथ ही डबल इंजन की सरकार का क्षेत्रीय लोगों को शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा.
इस मौके पर ग्राम प्रधान बंगसील जयदेव प्रसाद गौड़, कमलकिशोर नौटियाल मोलधार, राकेश कुमार बुटकोट, दीपक मेलवान ठिक, कुलदीप परमार तेवा, नवीन कुमार ओतड़, सहित भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जयपाल, भाजपा कार्यकर्ता मदन नॉटियाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

