मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों और सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए मसूरी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है, ताकि आगामी पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति पैदा न हो और विदेशों से मसूरी आने वाले पर्यटकों को जाम का झाम ना झेलना पडे । जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए मसूरी में पुलिस द्वारा विभिन्न जोन बनाए गए हैं, जिसमें एसआई उनके नेतृत्व में सड़क किनारे खड़े अतिक्रमण और अनाधिकृत वाहनों को हटाने का काम कर रहे हैं. कई वाहनों को सीज करने के साथ ही चलानी कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहनों से अतिक्रमण न करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन पर आधारित है, इसलिए पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, सभी लोग मिलकर काम करें. उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सड़क के किनारे खड़े वाहन और दुकानों के बाहर अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता है. उन्होंने कहा कि मसूरी के लोगों के सहयोग के बिना मसूरी की व्यवस्था में सुधार असंभव है, यातायात पुलिस मित्र अवतार कुकरेजा ने कहा कि पुलिस मसूरी माल रोड और अन्य क्षेत्रों में नियमों और यातायात को विनियमित करने के लिए लगातार काम कर रही है. जिसके लिए पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है, इसके बाद भी अगर लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क किनारे वाहनों का अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस लगातार मसूरी में यातायात को सुचारू करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके लिए योजना भी तैयार कर ली गई है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मसूरी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों का व्यवसाय व रोजगार प्रभावित न हो. इस मौके पर एसआई गुमान सिंह नेगी एसआई विनय शर्मा मौजूद थे।

