मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में भारत विकास परिषद की मसूरी इकाई की बैठक तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में हुई, जिसमें भारत विकास परिषद, मसूरी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजश्री रावत का जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर भारत विकास परिषद ने बच्चों के साथ-साथ समाज के दिशाहीन छात्रों के लिए कार्य योजना तैयार की, जिसमें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए, वह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी और लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में छात्र छात्राओं को नियमित रूप से अधिकारियों से मिलना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को सेना और सिविल सेवाओं में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा सके । नवनियुक्त अध्यक्ष राजश्री रावत ने कहा कि संगठन का नामकरण तीन शब्दों- भारत’, ‘विकास’ और ‘परिषद् के मेल पर आधारित है। भारत का अर्थ केवल भारत की भौगोलिक सीमाएं नहीं है, बल्कि इसमें विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं। भारत शब्द में भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति, भारतीय कला, भारतीय मूल्य, भारतीय साहित्य और शिक्षा, भारतीय संस्कृति आदि जैसे विभिन्न भारतीय आयाम शामिल हैं। ‘विकास’ शब्द इन भारतीयों के प्रचार, संरक्षण और प्रचार से जुड़ा है। विकास का अर्थ प्रस्फुटीकरण भी है, जिसका संदर्भ प्रत्येक व्यक्ति में मौजूद दिव्य गुणों को सामने लाना और समाज के विकास में इसके उपयोग के लिए वातावरण बनाना है। ऐसे में बच्चों को समय-समय पर जागरूक करने में व्यस्त रखना सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि वह अकेले नहीं हैं, संगठन का हर सदस्य समाज के विकास के लिए काम करेगा, खासकर बच्चे सही दिशा दिखाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ताकि बच्चों के भविष्य के निर्माण के साथ-साथ देश का विकास हो सके.

भारत विकास परिषद, मसूरी के सदस्य मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना भारतीयता के विकास के लिए की गई थी। वहीं दूसरी ओर मोबाइल फोन भी समाज के दोहन के रूप में सामने आ रहे हैं, आने वाली पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। भारत विकास परिषद का मुख्य लक्ष्य भारतीय संस्कृति के विकास के माध्यम से देश में राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना है, जिसके लिए कार्य किया जा रहा है । इस अवसर पर अधिवक्ता आलोक मल्होत्रा, राकेश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, प्रोमिला नेगी, गुड्डी देवी ,रीता खुल्लर, अंजलि बहुगुणा आदि उपस्थित थे।