मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर उप जिला अस्पताल का दौरा कर भाजपा मसूरी मंडल ने मरीजों को फल बांटे.

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उप जिला अस्पताल का दौरा कर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के महान समाजसेवी रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और काम के दम पर देश में जगह बनाई. देश की आजादी के बाद उन्हें पहली कैबिनेट में शामिल किया गया लेकिन वे तत्कालीन सरकार की विचारधारा से खुद को नहीं जोड़ पाए। उनका मानना था कि एक देश में एक निशान, एक कानून और एक संविधान होना चाहिए, उस समय कश्मीर का एक अलग संविधान, एक अलग झंडा और एक अलग प्रधानमंत्री था। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर भारत का हिस्सा है तो वहां अलग से कानून क्यों है. उन्होंने इसका विरोध किया और सरकार से इस्तीफा देकर जनसंघ का गठन किया। साथ ही उन्होंने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. ऐसी महान राष्ट्रवादी विचारधारा को आत्मसात करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मखेर्जी को याद करने के साथ-साथ उनके आदर्शों पर चलकर देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल , बीजेपी मसूरी मंडल के महासचिव कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, अनिल गोयल, अवतार कुकरेजा, विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, रणवीर कंडारी व तनमीत खालसा आदि मौजूद थे.