मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

छावनी क्षेत्र के धोबीघाट के परिटिब्बामें मसूरी विधायक गणेश जोशी के मंत्री एवं विभाग के बंटवारे के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की और जमकर डांस किया.छावनी के पूर्व पार्षद रमेश कन्नौजिया के नेतृत्व में धोबीघाट गांव के लोगों ने गणेश जोशी के मंत्री बनने और विभाग के बंटवारे पर जमकर जश्न मनाया और जमकर डांस किया. इस मौके पर बीजेपी मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह मसूरी का सौभाग्य है.

कि मसूरी को ऐसे विधायक और मंत्री मिले जो हर समय क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं और अपने दुख-सुख में खड़े रहने के साथ-साथ मसूरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस अवसर पर छावनी के पूर्व पार्षद रमेश कन्नौजिया ने कहा कि गणेश जोशी के मंत्री बनने और विभाग मिलने के बाद गांव के लोगों में काफी उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि वह अपने विभाग से जनता को सरकारी योजनओं का लाभ दिलायेंगे ।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी का सौभाग्य है कि मसूरी को ऐसे विधायक और मंत्री मिले जो हर समय क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं और उनके दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं और साथ ही क्षेत्र की जनता की मदद करने के साथ ही वे मसूरी के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर छावनी के पूर्व पार्षद रमेश कन्नौजिया ने कहा कि गणेश जोशी के मंत्री बनने और विभाग मिलने के बाद गांव के लोगों में काफी उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि वह अपने विभाग से जनता को सरकारी योजनओं का लाभ दिलायेंगे ।

इस मौके पर भाजपा मंडल महासचिव कुशाल राणा, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, छावनी के पूर्व सभासद धनेंद्र पुंडीर, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज खरोला, मुकेश धनाई, त्रिलोक राणा, परविंदर नवाल, विजय बुटोला सहित धोबीघाट के लोग उपस्थित थे।