मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

कृषि एवं सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. कृषि विभाग में उनके द्वारा कई बदलाव किए गए हैं, जिससे कृषि और किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही हैं. इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को लाभ दिया जा रहा है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 हजार रुपए किसान प्रोत्साहन रुपये देने की बात कही है । इसके लिए फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की तर्ज पर राज्य सरकार किसानों को किसान प्रोत्साहन राशि दे रही है.

उन्होंने आगे बताया कि कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अटैचमेंट कर उनकी मूल पोस्टिंग पर भेज दिया गया है. मिलिट्री धाम के निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है। 1 साल के अंदर तैयार हो जाएगा मिलिट्री धाम इसके लिए अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।