मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अभिलाष ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया

भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अभिलाष ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर खिलाड़ियों व अन्य गतिविधियों के लिए मसूरी का सर्वे ग्राउंड खोलने की मांग की.

ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी में एक सर्वे ग्राउंड है, जो मसूरी का इकलौता मैदान है, लेकिन वहां किसी भी तरह की खेल गतिविधियों या अन्य गतिविधियों की इजाजत नहीं है. न ही सर्वे अनुमति देता है। इन दिनों पुलिस भर्ती खुली है, जिसके लिए युवाओं को तैयारी के लिए मैदान की जरूरत है, लेकिन सर्वे ग्राउंड लंबे समय से बंद पड़ा है। भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अभिलाष ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर खिलाड़ियों व अन्य गतिविधियों के लिए मसूरी का सर्वे ग्राउंड खोलने की मांग की.ऐसे में पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि सर्वे ग्राउंड को समय सीमा के भीतर खोला जाए ताकि युवा वहां जाकर भर्ती, दौड़ आदि की तैयारी कर सकें.