मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
भटटा फाॅल क्षेत्र में नगर पालिका ने स्वास्थ्य विभाग ,कीन व हिलदारी ने संयुक्त रूप से व्यापक सफाई अभियान चलाया. जिसके तहत भटटा फाॅल क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्र से करीब 337 किलोग्राम कचरा एकत्र कर लंढौर टिहरी बाई पास रोड स्थित कचरा डंपिंग साइट पर निस्तारण के लिए भेजा गया.
भटटा फाॅल क्षेत्र में अक्सर गंदगी की शिकायतें आती रहती थीं, जहां फाॅल सहित जगह-जगह भारी मात्रा में कचरा फैला हुआ था। जिससे पूरे इलाके में गंदगी नजर आ रही थी. नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि उन्हें भट्टा फॉल क्षेत्र में गंदगी की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम कीन व हिलदारी को भट्टा फॉल भेजकर पूरे फॉल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से भी सफाई कराई. करीब 337 किलो कचरा एकत्र किया गया। जिसे निस्तारण के लिए लंढौर डंपिंग साइट भेजा गया।
हिलदारी के प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने बताया कि भटटा फाॅल की सफाई के लिए पांच टीमों का गठन किया गया और सभी को सफाई के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया. उधर कीन के प्रबंधक अशोक ने भटटा फाॅल के सभी 15 दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक किया और उनसे कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का आग्रह किया. वहीं सभी दुकानदार अपना कचरा कूड़ेदान में ही रखें और कीन का वाहन प्रतिदिन कूड़ा उठाने आएगा, जिस पर सभी दुकानदारों ने सहमति जताई. कीन के प्रधान पर्यवेक्षक अनिल व विक्रम, सुपरवाइजर अजीत, सुभम, अमरीन, व सोनाली, पर्यावरण मित्र रीता, बबीता, सुम, विमलेश, ममता, चांदनी, वीना, क्रिपाल, मदम, पूनम आदि।
इस न्यूज़ पर ध्यान दीजिये

