पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर

मसूरी,PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ न्यूज़ इस खबर को पिछले कुछ समय से पूरे जोर शोर से उठा रहा था यह इसका ही असर है कि अब नगर पालिका परिषद ने ये बात मान ली है। ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर पालिका परिषद से शहर में सिटी बस संचालन करने की मांग ज्ञापन में दी थी . इसको लेकर मसूरी एसोसिएशन ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा था . साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर धरना व विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी .जिसे अब नगर पालिका परिषद ने मान लिया है। अब लोगो को कुछ आराम मिलेगा।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा था कि नगर पालिका ने ₹50 लाख से ज्यादा खर्च कर दो सिटी बसों को खरीदा था. हालांकि, पूर्व में इन बसों का संचालन भी किया गया लेकिन दुःख की बात ये है कि लाखों की लागत से खरीदी गई एक बस 3 साल से लाइब्रेरी किंक्रेग रोड पर खड़ी है. दूसरी बस का संचालन भी पिछले दिनों रोक दिया गया है. इस कारण मसूरी झड़ीपानी, बार्लोगंज, इंदिरा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हैप्पी वेली, हाथी पांव आदि की जनता को शहर में आने-जाने हेतु बहुत अधिक कठिनाई हो रही है.

उन्होंने कहा कि खासकर स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को अब कुछ राहत मिलेगी . नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने ये बहुत बढ़िया काम किया हैं.