मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

अगर आप मसूरी में ऐतिहासिक पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जा रहे हैं तो होशियार रहें। पर्यटकों से बैरियर लगाकर टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है। यहां दोपहिया और हल्के चार पहिया वाहनों से ज्यादा चार्ज करने को लेकर भी नोकझोंक हुई।

जॉर्ज एवरेस्ट हाउस एस्टेट में पिछ्ले कई दिनों से पर्यटकों से प्रवेश पर अवैध व अनधिकृत पैसे की वसूली व पार्किंग पर अवैध वसूली की शिकायत आ रही है। स्थानिये नागरिकों द्वारा बताया जा रहा है की ” ऐतिहासिक पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पर धोखाधड़ी हो रही है,

बैरियर संचालकों ने पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पर बैरियर लगाकर अपने कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया है। पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाली बाइक, कार आदि से शुल्क लिया जा रहा है. हालांकि इस बार गार्ड के द्वारा पर्यटकों से अनाधिकृत रूप से पैसे का नकदीकरण किया जा रहा है। दो पहिया वाहनों के लिए 200/- रुपये और चार पहिया वाहनों से 400 रुपए का भुगतान लिए जाने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाती है इस शुल्क के कारण ठेकेदार के कर्मचारियों और पर्यटकों में झड़प भी हो रही है। इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी पूरी राशि वसूल कर रहे हैं। यहां तक ​​कि बैरियर संचालकों द्वारा पर्यटकों को इस लेनदेन की कोई भी रसीद नहीं दी जाती है। स्थानीय प्रशासन व गंतव्य प्रबंधन समिति जागरूक होने के बावजूद भी वाहनों के इस अनाधिकृत प्रवेश शुल्क पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह सब किसी माफिया के गठजोड़ से मसूरी नगर पालिका में किया जा रहा है।

जल्द से जल्द उक्त पर संज्ञान लेने की कृप्या करें व पारदर्शिता से कार्यवाही करें जिससे की सभी पर्यटकों को व नागरिकों को जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के आवागमन में कोई परेशानी ना हो।