मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
144 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मसूरी यमुना पेयजल योजना सवालों के घेरे में है. मसूरी माल रोड सहित मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मसूरी का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को निर्देश देकर क्षतिग्रस्त माल रोड सड़क की मरम्मत कराई, लेकिन कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब है कि एक सप्ताह के भीतर ही सड़कें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं. .
सड़कों पर बजरी से दो पहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं. जल निगम विभाग के अधिकारी इसे देखकर भी खामोश हैं। मसूरी गांधी चौक से मॉडर्न स्कूल रोड भी पिछले दिसंबर से पेयजल लाइन के कारण क्षतिग्रस्त है। कई बार जल निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है. जिससे मसूरी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल ने सड़कों का निरीक्षण किया. वहीं जल निगम के अधिकारियों को तत्काल सड़कों को ठीक करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि अगर जल निगम लापरवाही से काम करेगा तो इसका खामियाजा मसूरी के लोगों के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय को भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की होगी तब तक वे ठीक से काम नहीं करेंगे.

