मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवी छात्राओं ने स्कूल से लेकर गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली और नए मतदाताओं व अन्य मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने मैसानिक लाॅज बस स्टैण्ड, शहीद भगत सिंह चौक, कुलड़ी, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं से 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नारे लगाए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर एनएसएस मसूरी गर्ल्स की एनएसएस छात्रा अंजलि शाही का कहना है कि रैली का मकसद मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि 25 स्वयंसेवी छात्राएं शहर में नारेबाजी के साथ दुकानों पर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं.
इस अवसर पर मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शकुंतला पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवी छात्राएं 14 फरवरी को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. अपनी सोच व बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रूप से वोट करें । ताकि लोकतंत्र में लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

