मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में दिल्ली से आए नुक्कड़ नाटकों की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया. उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस के घोषणापत्र में जनता से किए वादों के बारे में बताया।
दिल्ली से आए नुक्कड़ नाटकों की टीम ने कुलड़ी के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के पक्ष में नुक्कड़ नाटकों के जरिए कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चार धाम चार काम के बारे में विस्तार से बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो पांच सौ का गैस सिलेंडर होगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे, महिलाओं को सम्मान मिलेगा.
इस मौके पर दिल्ली से नुक्कड़ नाटक टीम के कार्तिकेय, राहुल, प्रभात, खुशी, रोनिका राणा, अनित कश्यप ने बताया कि कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही चुनाव में कांग्रेस ने जनता से जो वायदे किए है . मतदाताओं को उनके बारे में जागरूक कर रहे है । इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वसीम खान, राजीव रावत आदि भी मौजूद थे.

