मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
श्री भद्रराज देवता मंदिर मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और भद्रराज मंदिर समिति की ओर से भंडारा भी कराया गया था जो कि एक अच्छा कार्य है भद्रराज मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया था जिस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आए थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में एक बात कही थी जो कि बिल्कुल गलत थी में मानता हूँ कि किसी के द्वारा मुख्यमंत्री जी को गुमराह किया गया है जोकि खेद जनक है इतनी बड़ी जनसभा में यह कह जाना खेद जनक है मैं क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान से आवाहन करता हूँ कि आप इस मुद्दे को जल्दी से उठाएं। क्योंकि यह मंदिर विधानसभा बिन्हार के क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसूरी मैं आता है। इससे पता चलता है कि तीर्थ स्थल पर किस प्रकार राजनीति हो रही है.
मामला ये है कि शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री भद्रराज देवता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की थी । इस दिन मुख्यमंत्री भद्रराज मंदिर में लगे मेले में भी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य मेले के लिए अनुदान राशि भद्रराज मेला के लिए प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा था कि भद्रराज मन्दिर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आता है। जब कि बिन्हार के लोगो को यह बयान अच्छा नहीं लगा। बिन्हार के लोग इसे विकासनगर में मानते है। जो कि पूरी तरह से गलत भी नहीं है।

