मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए गरीब युवक के लिए माल रोड व उसके आसपास के लोगों से भी आर्थिक मदद जुटाई, दुकानदारों और पर्यटकों ने भी घायल युवक को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान दर्जनों छात्र मौजूद रहे। छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने लोगों से युवक के लिए आर्थिक मदद की अपील की.

एमपीजी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक से बड़ी संख्या में छात्रों ने हाथ में मदद की गुहार के पोस्टर के साथ डब्बा लेकर दुकानदारों, पर्यटकों व राह चलते लोगों से गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए युवक के लिए चंदा लिया । इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि घायल युवक बेहद गरीब है, जो होटल में साफ-सफाई के साथ-साथ गैस के गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करता था.

लेकिन अचानक सिलेंडर फटने से अपना दाहिना पैर गंवा चुका है। युवक अरविंद फिलहाल देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। मसूरी विधायक और राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने भी युवक के इलाज में मदद की है. उनका विशेष धन्यवाद। उन्होंने कहा कि गरीब युवक की मदद के लिए एक हाथ मदद का नाम से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है, इसलिए सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने शहरवासियों से युवक को आर्थिक सहायता प्रदान करने में उनकी मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि युवक अरविंद उत्तर प्रदेश से यहां आकर रोजी-रोटी कमाता था, अब उसका पैर नहीं है, नकली पैर लगाने में भी खर्च आएगा. ऐसे में उसे जितनी मदद दी जा सकती है, वह कम है. चंदा लेने वालों में सचिन, विकास, रोहित, मुकेश, अभिनंदन, विजय, आकाश, मुकुल, निखिल और अमन आदि थे।

बाक्स- छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में गरीब युवक की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया गया, जिसमें बाजार समेत अन्य पर्यटकों से 16,161 रुपये एकत्र हुए , जिसे उनके परिवार को सौंप दिया गया है. ताकि उसकी मदद की जा सके।