मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी के लोग पेयजल लाइन बिछाने के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि जिस तरह लापरवाही व गुणवत्ता को ताक पर रखते हुए काम किया जा रहा है उसका विरोध कर रहे हैं.यमुना से मसूरी तक पानी लाने की योजना शहर के हित में है, लेकिन विभाग लापरवाही व मानकों को ताक पर रखकर गुणवत्ता विहीन कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन के साथ पानी की लाइन डाली जा रही है, पानी की लाइन की जांच नहीं हो रही है, लाइब्रेरी क्षेत्र में भूमिगत बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि पूरे शहर के मॉल रोड को खोदा गया है. धूल और मलबे से भरा हुआ। न ही उसकी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि किताब घर में दो माह पूर्व काम हुआ था और आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और पर्यटन को नुकसान हो रहा है। जिसका व्यापारी और स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं और तब तक विरोध किया जायेगा जब तक कार्य ठीक नहीं किया गया। अगर फिर भी नहीं माने तो मसूरी बंद किया जायेगा । पेयजल निगम भ्रष्ट है और ठेकेदार के सहयोग से उसकी इच्छा पूरी करने का काम कर रहा है.
मसूरी में पेयजल निगम की ओर से मानकों के अनुरूप काम नहीं हो रहा है. वेल्डिंग का काम ठीक प्रकार से नहीं हो रहा है। बाजार की मुख्य सड़कें बदहाल और पर्यटक परेशान हैं।मसूरी की छवि खराब हो रही है, स्थानीय जनता व पर्यटक परेशान हैं।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज की समस्या को लेकर पेयजल निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की समस्या को लेकर लगातार विभागों से मौखिक व लिखित शिकायत की जा रही है. लेकिन उनका कोई जबाब नहीं मिल रहा है। आखिर ये सब राजनेता चुप क्यों है ?
पेयजल निगम के अधिकारीगण, कृप्या करके अवगत करवाइये :
जो आपके द्वारा रोड खोदी गयी है, उसकी मरम्मत कौन करेगा, पहले बजरी रोडी से फिर टारकोल से
क्या आपने इस मद में कोई पैसा नगर पालिका में जमा करवाया या नहीं
अगर करवाया है तो आपके द्वारा नगर पालिका से काम क्यों नहीं करवाया जा रहा
अगर नहीं करवाया है तो आपके द्वारा इतनी धीमी गति से कार्य क्यों किया जा रहा है, क्या repair व patch वर्क का कार्य ठेकेदार के ठेके में है या नहीं
किताबघर का कार्य फरवरी में पूरा हो चुका था तो आज तक वहां पर repair व patch वर्क का कार्य क्यों नहीं गया
मेरा पेयजल निगम के सभी अधिकारियों से निवेदन है की कृप्या करके कम सा कम तीन टीम बनाकार किताबघर से लेकर पिक्चर पैलेस तक का patch वर्क शुरु करवा दीजिये । कल जो गति थी उससे परेशानी बढ़ रही हैं, रोड बन्द कर दी गयी, ट्राफीक की समस्या, व्यापार करने की समस्या, नागरिकों व पर्यटकों को परेशानी हो रही है ।
दो माह हो गये हैं, अभी तक कम से कम किताबघर का काम पूरा हो जाना चाहिये था।
कल वीकेंड है, परेशानी अगर बढेगी तो आक्रोश भी। सिर्फ आपको सावधान कर रहा हूं, एक ठेकेदार के भरोसे सारा शहर ठीक नहीं हो पायेगा, अगर जल्द ठीक नहीं हुआ, तो जनता सडकों पर आकार विद्रोह करेगी ।

