मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की समस्या को लेकर पेयजल निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की समस्या को लेकर लगातार विभागों से मौखिक व लिखित शिकायत की जा रही है. लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता के चलते क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की समस्या को लेकर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. चुनाव खत्म होने के बाद भी पेयजल निगम के अधिकारी क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए तैयार नहीं हैं. जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हैल्प लाईन पर पेयजल निगम की शिकायत की है.
मसूरी में पेयजल निगम द्वारा मानकों के अनुरुप कार्य नहीं हो रहा है । वेल्डिंग का कार्य ठीक प्रकार से नहीं हो रहा है । बाज़ार की मुख्य रोड अस्त व्यस्त हैं, धूल मिट्टी चारों तरफ फैली हुई हैं, सड़क पर गड्डे हो रहे है, लोग जब टूटी फूटी सड़क पर चलते है तो वो चोटिल हो रहे हैं, टूरिस्ट परेशान हैं, मसूरी की छवि खराब हो रही है, स्थानीय जनता व पर्यटक परेशान हैं। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हैल्प लाईन पर की है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 297003 ये है

