मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
पेयजल योजना की देखरेख ठीक से नहीं होने से मसूरी के बारहकैंची मोहल्ले में एक महीने से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। जिस कारण लोगो को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण आज बारहकैंची मोहल्ले के पूरे लोग जल संस्थान पर धरना दे रहे है ।वहाँ लोग एक महीनें से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे है। और अपने आप काम पर भी नहीं जा पा रहे है नहाने के लिए भी पानी नहीं है।
बारहकैंची मोहल्ले में बीते एक महीने से नगर पालिका के द्वारा डाली गई पाइप लाइनों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी है।मोहल्ले में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची है। मोहल्ले में लगा सबमर्सिबल भी खराब पड़ा हुआ है। मोहल्ले के लोग बूंद बूंद पानी को परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका से कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है।

लोगो ने बताया कि वहां पानी की कमी नहीं है। विभाग की लापरवाही के कारण मसूरी के बारहकैंची मोहल्ले में एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। पानी के अभाव में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका को हमने 2 अप्रैल को एक पत्र भी लिखा और उसके बाद हमने उन्हे फ़ोन भी किया मगर वे हमे कहेते रहे हम अभी आदमी भेज रहे है मगर उन्होने आदमी नहीं भेजा और वो वो हमे टालते रहे जिससे हम बहुत गुस्से में है जब हम फ़ोन करते है तो कहते की अभी हमारे पास टाइम नहीं है हम कही और बिजी है
नगर पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र में पीने का पानी नहीं आ रहा है। घरों के सारे काम प्रभावित हो रहे हैं। पूरे इलाके में पानी का इस कदर संकट व्याप्त है कि लोगों को घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोई दूसरा रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है। इधर, जल संस्थान के अधिकारियाें का कहना है कि शीघ्र क्षेत्र का भ्रमण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
धरने में शामिल लोग रजत अग्रवाल अध्यक्ष मसूरी ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन, जगजीत कुरेजा, आदि लोग मौजूद रहे।

