मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के पास हिंसार के मुख्य चौराहे पर जल निगम और गढ़वाल जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. सड़क किनारे बने गड्ढे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, समाजसेवी परमवीर खरोला ने बताया गया कि 3 महीने पहले जल निगम द्वारा पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी, जिसके तहत जेसीबी ने गलत तरीके से मुख्य सड़क खोल दी. . उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क तो बन गई लेकिन सड़क के जिस हिस्से को जेसीबी ने गलत तरीके से खोदा था, उसकी मरम्मत नहीं की गई, जो हादसे का कारण बनी हुई है . उन्होंने कहा कि करीब 4 से 5 स्कूलों के बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. हर दिन सैकड़ों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि देर रात को कई वाहन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त भाग के कारण कारण दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे हैं वहीं कई दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त सड़क की चपेट में आ गया , जिससे कई लोग घायल हो गए, उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने संबंधित विभागों से शिकायत की और उनसे सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया. . लेकिन कोई अधिकारी इसे सुनने को तैयार नहीं है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है, ऐसे में अगर जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।