मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

सोमवार सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं थी . नानपारा इलाके में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, बारिश का सारा पानी छत उड़ने के कारण उनके घरों में घुस गया , जिससे उनका कीमती सामान बर्बाद हो गया.

घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों को राहत राशि उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदान की. उप जिला अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि आपदा से प्रभावित पीड़ितों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके द्वारा समय-समय पर आपदा को लेकर बैठकें आयोजित कर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है. यह है कि आपदा के दौरान पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने चारों पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार 7-7 हजार की राशि वितरित की है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता गीता कटियार ने कहा कि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि सरकार की ओर से उन्हें इतनी जल्दी राहत राशि मुहैया करा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह राहत राशि से बेहद संतुष्ट हैं।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने उनसे संपर्क किया, जिसकी जानकारी उन्होंने उप जिलाधिकारी के साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी दी, लेकिन चंपावत में होने के कारण वह यहां नहीं आ सके और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत राशि पीड़ित परिवारों को वहां जाकर उपलब्ध कराई जाए।