मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

नगर पालिका व एमडीडीए के अधिकारियों के साथ एसडीएम नरेशचन्द्र दुर्गापाल ने शौचालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पिक्चर पैलेस से नगर पालिका की ओर जाने वाली सड़क पर बने शौचालय तथा पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाली सड़क पर पालिका द्वारा बनाये जा रहे शौचालय को एमडीडीए को सौदर्यीकरण के लिए देने के निर्देश दिए।

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाली सड़क पर यूनियन चर्च के पास नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे शौचालय का निरीक्षण एसडीएम ने किया और उसे एमडीडीए को सौंपने के निर्देश दिए ताकि आधुनिक शौचालय बनाए जा सकें. वहीं नगर पालिका की ओर जाने वाले मार्ग पर लायर्स चेंबर के पास बने शौचालय का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण के लिए एमडीडीए को देने के निर्देश दिए. एसडीएम ने कहा कि मसूरी में सभी शौचालयों की स्थिति में सुधार किया जाए. साथ ही शहर में शौचालयों की संख्या की सूची बनाकर अतिक्रमण करने वालों को खाली कराया जाए। उन्होंने कहा कि एमडीडीए जो शौचालय बनाएगा उसकी देखरेख मसूरी होटल एसोसिएशन करेगा. वहीं तिलक लाइबेरी में बने शौचालय भी खोले जा रहे हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे.

इस अवसर पर एमडीडीए के सौंदर्यीकरण परियोजना अधिकारी श्याम मोहन शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी यूके तिवाड़ी, नगर अभियंता रमेश बिष्ट, पर्यटन प्रभारी महावीर राणा, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे.