मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में इन दिनों गांधी चौक सहित माल रोड और पिक्चर पैलेस चौक पर टैक्सी स्कूटी संचालकों द्वारा की जा रही पार्किंग से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इससे लगातार जाम लग रहा है. टैक्सी स्कूटी संचालकों द्वारा मसूरी गांधी चौक को टैक्सी स्कूटी स्टैंड बनाया गया है, गांधी चौक पर सैकड़ों टैक्सी स्कूटी खड़ी करती दिखेंगी, गांधी चौक पर पुलिस चौकी स्थापित है, फिर भी टैक्सी स्कूटी संचालकों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. . जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

आपको बता दें कि मसूरी में टैक्सी स्कूटी संचालकों को लाइसेंस देते समय उनके द्वारा चिन्हित स्थान से टैक्सी स्कूटीयों को संचालित करने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन मसूरी के मुख्य चौराहों पर सैकड़ों स्कूटी लाकर वहां टैक्सी संचालकों का संचालन किया जा रहा है. जिससे जाम के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और आरटीओ विभाग आंख मूंद कर बैठा है, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मसूरी टैक्सी कार आनर्स एसोसिएशन के महामंत्री सुदंर सिंह पवार ने मसूरी में के मुख्य चौराहों से स्कूटी संचालन को लेकर मसूरी पुलिस से शिकायत की गई है, उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रमुख चौकों से अवैध रूप से चलने वाले और टैक्सी स्कूटीओं को लेकर नगर प्रशासन और पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. लेकिन कोई भी इस दिशा में कदम उठाने को तैयार नहीं है, वहीं कई निजी कारों में लोग यात्रियों को ले जा रहे हैं, जिससे मसूरी में टैक्सी कारों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मसूरी में टैक्सी स्कूटी संचालकों को उनके द्वारा आरटीओ में दिए गए स्थानों से संचालित करने की अनुमति दी जाए और अनाधिकृत स्कूटी और कार टैक्सियों के संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर टैक्सी संचालकों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने द्वारा चिन्हित किये गये स्थानों से नियमानुसार स्कूटी चलायें और पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूटी संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें टैक्सी स्कूटी संचालन के नियमों की जानकारी दी जाएगी और इसके बाद भी यदि वे नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.