मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
वन विभाग व लगातार प्रशासन की सतर्कता के बाद भी जंगलों में निर्माण का मलबा डालने वाले नहीं रूक रहे , जबकि वन विभाग विगत दिनों में तीन वाहनों का चालान कर चुका है.
लंढौर बाईपास रोड और लिंक रोड पर निर्माण का मलबा लगातार डाला जा रहा है, लेकिन वन विभाग की सतर्कता के बाद भी लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इस क्षेत्र में वन विभाग को चकमा देकर लगातार मलबा डाला जा रहा है. जिससे वन संपदा नष्ट हो रही है। इससे ऐसा लगता है कि वन विभाग इस दिशा में घोर लापरवाही बरत रहा है या उनके संज्ञान में आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस संबंध में उप रेंज अधिकारी जगजीवन लाल ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त करती है लेकिन ये लोग रात में मलबा फेंकते हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में इस क्षेत्र के बीट अधिकारी को सूचित किया जाएगा, जबकि रात में गश्त बढ़ा दी जाएगी और पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी.

