मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
माल रोड के पास न्यू मार्किट स्थित एक होटल के परिसर में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उप जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, युवक गुब्बारों में सिलेंडर के जरिए गैस भर रहा था, जिससे सिलेंडर फट गया और युवक का एक पैर का आधा हिस्सा हवा में उड़ते हुए 200 मीटर कुलडी चर्च में जा गिरा, जिससे युवक बेहोश हो गया. और जमीन पर गिर पड़ा। विस्फोट के बाद स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को पिक्चर पैलेस चौक पहुंचाया, जहां उसे 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. पैर से ज्यादा खून बहने से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
चश्मदीद राजेश गोयल के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके की खिड़की के शीशे भी टूट गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां युवक के पैर से काफी खून बह रहा था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पिक्चर पैलेस चौक ले जाया गया, जहां से उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया.
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि अरविंद कुमार पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह 19 वर्षीय जिला अमरोहा रसूलपुर गामड़ी उत्तर प्रदेश मसूरी के एक होटल में कर्मचारी है. बताया कि वह रोज बाजार में गुब्बारे बेचता था। शुक्रवार को सिलेंडर में गैस भरते समय गैस सिलेंडर फट गया, जिससे उसका पैर के चिथड़े उड़ गए और एक पैर का निचला हिस्सा 200 मीटर दूर हवा में उछल गया. बताया कि 108 के माध्यम से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया है.

