मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

शहर के केसनी लॉज किंक्रेग में एक घर में चोरों ने हजारों की नकदी और जेवरात उड़ा लिए. बताया जा रहा है कि बशीर अहमद परिवार के साथ ईद मनाने अपने पैतृक गांव नजीबाबाद गए थे. तभी यह घटना (मसूरी चोरी की घटना) घटी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।

मंगलवार शाम बशीर अहमद लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे नकदी और जेवर गायब थे। जिसके बाद वह मसूरी कोतवाली पहुंचे और चोरी की शिकायत दर्ज कराई. साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. वहीं, पास में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा हो जाएगा।