मसूरी, PAHAAD NEWS

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल वीकेंड पर गुलजार रहते हैं. खासकर पहाड़ियों की रानी मसूरी। यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। होटल और गेस्ट हाउस में 80 प्रतिशत आक्यूपेंसी हो चुकी है ।

मसूरी में करीब 350 होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे हैं ।

पहाड़ियों की रानी मसूरी में करीब 350 होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे हैं। इनमें आठ हजार कमरों के साथ करीब 25 हजार लोगों के ठहरने की क्षमता है। आज मसूरी के तमाम होटलों के खचाखच भरे होने के बाद भी पर्यटकों की आमद जारी रही. बड़ी संख्या में ऐसे पर्यटक थे जिन्होंने प्री-बुकिंग नहीं की थी।

तीन दिन की छुट्टी के चलते मसूरी में उमड़े पर्यटक

लगातार तीन दिन की छुट्टी के कारण मई महीने के दूसरे शनिवार, रविवार और सोमवार को पर्यटक मसूरी आते हैं। इससे पिकनिक स्पॉट और मॉल रोड की रौनक बढ़ गई। मसूरी का ग्रीष्म पर्यटन सीजन पिछले दो साल से कोविड से हारा था। इस साल कोविड से राहत मिली है। इसके चलते पर्यटक उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर आ रहे हैं।

शहर के नेक प्वाइंट और व्यस्ततम चौराहों पर लगा जाम

शहर के नेक प्वाइंट और व्यस्ततम चौराहों पर जाम लगा रहा. वहीं, शाम तक होटल और गेस्ट हाउस में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो चुकी थी। पर्यटकों की बुकिंग मसूरी के पास धनोल्टी, कानाताल, बुरांशखंडा और कैम्पटी फाल क्षेत्रों के होटल और गेस्ट हाउस में भी बुकिंग हुई है।

मसूरी हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रहा है

पहाड़ों की रानी मसूरी हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रही है। यह एक ऐसा मशहूर हिल स्टेशन है, जहां वीकेंड पर पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। इस वीकेंड भी सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। माल रोड पर देर रात तक पर्यटकों का आना-जाना लगा रहा।

खिले चेहरे कारोबारियों के

मसूरी में वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी उमड़ पड़े, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।