देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
आज मसूरी इन्फो और योग साधक टीम के तत्वधान में मालदेवता में पौधा रोपण किया गया, जिसमें आम और पीपल के पौधे रोपे गए ।
इस अवसर पर योगाचार्य प्रवेश रावत ने बताया की हमे ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो कि ऑक्सीजन ज्यादा दे और ऐसी जगह पर लगाने चाहिए जहां पर उनकी देखभाल हो सके। पेड़ लगाना ही मकसद नहीं होना चाहिए उसकी देखभाल भी होनी चाहिए।
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून में विभिन्न संगठनों ने पौधे रोपे गए। इसी उपलक्ष्य में मसूरी इन्फो और योग साधकों की पूरी टीम ने पौधे रोपे और सभी के लिए एक संदेश भी दिया की सभी को अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। खास कर वो पौधे जो घरों की छतों में या दीवारों पर उगे रहते हैं (जैसे कि पीपल आदि) उन्हें ऐसे ही बर्बाद न करें उन्हें ऐसे स्थानों पर लगाएं जहां वो अच्छे से पनप सकें। और पर्यावरण संरक्षण में अपना छोटा-मोटा योगदान अवश्य दें।
इस अवसर पर योगाचार्य प्रवेश रावत, पूनम गुसाईं, कृतिका डोभाल , उदेेश रावत, शिवानी किरसवान ओर महिमा सोलंकी मौजूद रही।

