मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब का वार्षिक सम्मेलन का समापन वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डालने और आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उपेंद्र लेखवार अध्यक्ष व आशीष भटट महासचिव चुने गए।
क्लब का वार्षिक सम्मेलन एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने वर्ष भर सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जबकि क्लब के महासचिव अमित गुप्ता ने वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कोषाध्यक्ष हरीश कालरा ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके बाद चुनाव अधिकारी तान्या सैली की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उपेंद्र लेखवार अध्यक्ष, आशीष भटट महामंत्री, दीपक रावत कोषाध्यक्ष, तान्या सैली उपाध्यक्ष, मोहसिन अहमद सह सचिव, दीपक सक्सेना संयोजक व बिजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत, नरेश नौटियाल सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।
चुनाव संपन्न होने पर निवर्तमान अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि नई कार्यकारिणी क्लब की मर्यादा के अनुरूप काम करेगी और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार ने धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि वह सभी का सहयोग लेकर अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए क्लब के हित में काम करेंगे. इस मौके पर शूरवीर भंडारी, प्रदीप भंडारी, सुमित कंसल, धमेंद्र धाकड़, भानू काला, प्रवीण पंवार, शिव अरोड़ा मौजूद थे.

