मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
शहर में हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि नालियों का न होने के कारण पानी उनकी दुकानों में घुस रहा है वही अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि कई बार नगर पालिका को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.
मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि भारी बारिश के कारण नालियों का न होना सड़क से पानी उनकी दुकानों में घुस रहा है. उनकी दुकानों में चार फीट पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि इसकी कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही भारी बारिश के कारण लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पर रहा है।
बारिश का पानी बार-बार दुकानों में आ जाने से व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। मसूरी में पिक्चर पैलेस के सामने शाहनवाज की सैलून की दुकान है उनकी दुकान का नाम दिल्ली हेयर सैलून है उनकी दुकान के अंदर आज बारिश का पानी आ गया है। जब हमने उनसे बात की तो उन्होने बताया कि अब तक प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की गयी है।

