मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है.आज सुबह पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में तेज गिरावट आई। बारिश से मसूरी में मौसम सुहावना हो गया। वहीं, भारत-विदेश से मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने भी बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

उधर, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे.

झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे . बारिश का भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। ऐसे में जंगल में लगी आग को लेकर वन विभाग ने राहत की सांस ली है.

बारिश ने मसूरी की सड़कों पर पानी भर दिया. यह तब हुआ जब एनएच में जल निकासी के लिए बड़े-बड़े नालों का निर्माण किया गया है. लेकिन नालों के अंदर कूड़ा-करकट समय पर साफ नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर आ गया. इससे बाजार में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं, अचानक मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली है.