मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
मौसम का मिजाज उत्तराखंड में एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अप्रैल से अगले दो दिनों तक पहाड़ी जिलों में बारिश होगी. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.
पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार की शाम छह बजे जैसे ही मौसम बदला आसमान में काले बादल छाने के साथ ही शहर में धूल भरी आंधी, बारिश और ओले गिरने लगे. हालांकि बारिश के कारण ओले जमीन पर नहीं टीक पाए । इस दौरान माल रोड पर घूमने वाले पर्यटक भी होटलों में लौट आए, जिससे माल रोड पर भी अचानक सन्नाटा पसर गया ।
हालांकि शहर में सुबह से 3:00 बजे तक तेज धूप रही, लेकिन शाम करीब 6:00 बजे अचानक मौसम बदल गया और शहर में धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और शाम 6:15 बजे के आसपास बारिश होने लगी और इस दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई.
वहीं गुजरात के एक पर्यटक श्रीधर देव ने बताया कि जब वे सुबह यहां पहुंचे थे तो यहां धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक शहर में मौसम बदल गया, जिसके चलते वहां पर मौसम का मिजाज बदल गया. शहर में धूल भरी आंधी चलने लगी . माल रोड पर घूम रहे लोग इधर-उधर बिखर गए और कहा कि साथ में छोटे बच्चे होने से बहुत परेशानी होती है। full

