मसूरी,PAHAAD NEWS TEAM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया. बर्फबारी के दौरान इन महिला चिकित्साकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी गर्भवती का सकुलश प्रसव कराया। जिसके लिए अस्पताल में पदस्थ डॉ. शबाना, वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर एल्विना फ्रांसिस, हेड नर्स आशु जॉन और सफाई नायिका सरिता को फूल और शॉल देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस महिला मोर्चा ने उप जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. डॉ. केसी चौहान, उप जिला चिकित्सालय की कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मीता श्रीवास्तव और डॉ. बीना सिंह को भी सम्मानित किया. कार्यवाहक सीएमएस डॉ मीता श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहकर मरीजों की सेवा करनी चाहिए। मसूरी में हाल ही में हुई बर्फबारी में प्रसव से पीड़ित महिला को लोग बमुश्किल अस्पताल ले गए। वहीं, अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने से अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर और महिला स्टाफ ने विपरीत परिस्थितियों और आउट ऑफ द वे जाकर गर्भवती का प्रसव कराया . बड़ी मुश्किल से महिला और बच्चे को बचाया गया। सभी लोगों ने डॉक्टर समेत मेडिकल स्टाफ के काम की सराहना की।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम ऐसी महिलाओं का सम्मान करते हैं, जो समाज में मिसाल बनती हैं. इसी तरह मसूरी उप जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों व स्टाफ ने समाज हित में बेहतर काम किया है. हाल ही में उप जिला अस्पताल मसूरी के डॉक्टरों और स्टाफ ने विपरीत परिस्थितियों में गर्भवती और नवजात को बचाया। जिसके लिए महिला डॉक्टरों और महिला स्टाफ को सम्मानित किया गया है.