नागपुर: कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मेरे दोस्त ने एक बार मुझे कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, मैंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय एक कुएं में डूब जाना पसंद करूंगा।” मुझे कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है।

नितिन गडकरी ने आगे कहा, ‘जब आपको सफलता मिलती है तो उसकी खुशी अगर आप अकेले हैं तो यह व्यर्थ है। लेकिन, जब आपको सफलता मिलती है और आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे ज्यादा खुश होते हैं तो सफलता का असली मतलब होता है। कभी भी यूज एंड थ्रो वाला काम न करें। अच्छे दिन हों या बुरे दिन, जिनका हाथ एक बार पकड़ा है तो उसे पकड़ कर रखें । आपको स्थिति के अनुसार अपना पक्ष नहीं बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नागपुर में मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा कि तुम एक अच्छे आदमी हो, तुम्हारा एक अच्छा राजनीतिक भविष्य है। लेकिन आप गलत पार्टी में हैं। आप कांग्रेस में शामिल हों। तो मैंने कहा कि मैं अपनी जान कुएं में दे दूंगा लेकिन मैं कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। क्योंकि मुझे कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है।

