देहरादून,

नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा नागरिक संहिता में  संशोधन की आवश्यकता है। सरकार सनातन मान्यताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। लिव इन  रिलेशनशिप को सरकार द्वारा कानूनी मान्यता देना सनातन समाज का बड़ा अपमान है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकास नगर क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा पहाड़ी गली चैक से शुरू होकर अस्पताल रोड होते हुए पहाड़ी गली चैक पर समाप्त हुई यात्रा के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा मुक्त उत्तराखंड व  लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधानो में  संशोधन के लिए जनता का समर्थन मांगा और  हस्ताक्षर करवा कर जन सहयोग के अपील की।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा पीसीसी मेंबर संजय जैन, धीरज बॉबी नौटियाल ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर शहर अध्यक्ष की तेज जायसवाल शमी प्रकाश हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर अशोक जगदा दिनेश गुप्ता लवलेश माता रेशमा अंसारी रेखा रमोला शशि चैहान नितिन वर्मा देवानंद पासी डीके बनर्जी संदीप भटनागर महबूब अली इसरार जितेंद्र रावत सुभाष चंदेल धीरेंद्र थंड़ियल भरत नेगी राजीव शर्मा बलजीत सिंह सुंदर सिंह संयम जैन क्षितिज वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभिषेक ईलम चंद मुल्तानी रामदयाल बिष्ट शर्वरी बेगम रुबीना बबली देवी निरंकार शर्मा सुंदर सिंह पादरी जावेद खान नौशाद आदि उपस्थित रहे।