नीट रिजल्ट 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार देर रात राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया. जारी लिस्ट के मुताबिक उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.943896 पर्सेंटाइल) के साथ राज्य में टॉप किया है. रिया ने अखिल भारतीय 77वीं रैंक हासिल की है।
वहीं, नीट रिजल्ट 2022 में अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 पर्सेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535वीं रैंक हासिल की है। NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। 18,72,343 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 17,64,571 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल हुए हैं।
नीट यूजी 2022 का परिणाम देर रात जारी किया गया। पिछले दो साल से कोटा से पढ़ रही तनिष्का ने नीट में टॉप किया है। तनिष्का ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने में कामयाब रही है।
नीट यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद, परिणाम पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित होगा।

