नई दिल्ली : एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। प्रियंका ने बताया कि वह एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वे घर में आइसोलेट कर दिया गया है और वह सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी।

प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले 3 जून को वह कोरोना पॉजिटिव निकली थी। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट किया गया. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी उन्हें घर में ही आइसोलेट किया गया था और उनके संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने को कहा था।

भारत में कोरोना की क्या स्थिति है?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,047 मामले सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान 19,539 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1,28,261 हो गए हैं। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94 है।