नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि जापान में राजनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की वार्ता करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनाथ 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया के दौरे पर रहेंगे, जबकि उनकी जापान यात्रा 8 और 9 सितंबर को प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि भारत और जापान के बीच ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में 8 सितंबर को बातचीत होगी।
इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि जापान में राजनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की वार्ता करेंगे।

