नई दिल्ली सफर करने वाले वाहन चालकों को यमुना एक्सप्रेसवे पर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 सितंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा हो गया है। यमुना अथॉरिटी बोर्ड की 74वीं बैठक में जेपी इंफ्राटेक के यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि नई टोल बढ़ोतरी के बाद ग्रेटर नोएडा से कार से 1 सितंबर से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए 431.50 पैसे का टोल टैक्स देना होगा, जबकि पहले यह टोल टैक्स 415 रुपये था.

मथुरा के लिए 286 रुपये देने होंगे

फिलहाल कार से ग्रेटर नोएडा से जेवर जाने वाले ड्राइवरों को 90 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 1 सितंबर से यह कीमत बढ़कर 93.80 पैसे हो गई है। वहीं अलीगढ़ के लिए 120 रुपये की जगह 124.80 रुपये और मथुरा के लिए 275 रुपये की जगह 286 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे से रोजाना करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं, जिन्हें अब टोल टैक्स की नई कीमत चुकानी होगी।

वाहनों में बढ़ेगा किराया

टोल टैक्स की नई दरों में दोपहिया और ट्रैक्टर के लिए शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए 10 पैसे से 1.05 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्री वाहनों के किराए में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक सितंबर से नई बढ़ी हुई दरें लागू होंगी. उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर हादसों की रोकथाम के लिए आईआईटी दिल्ली की ओर से सेफ्टी ऑडिट कराया गया था.

प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि आईआईटी ने एक्सप्रेस-वे पर दो सड़कों के बीच की जगह के दोनों ओर क्रैश बीम बैरियर लगाने, रंबल स्ट्रीप, स्पीड गन और चालान प्रणाली को प्रभावी बनाने सहित कई सुझाव दिए थे, जिनमें से अधिकांश पूरे हो चुके हैं। इसलिए टोल टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।