जोशीमठ : मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार सही साबित हुआ है. जिले में देर रात हुई बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही। निचले इलाकों में बारिश हुई और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।

जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से अब जोशीमठ के लोग दहशत में हैं। क्योंकि भूधसाव से जोशीमठ में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों को अब अपने घरों के गिरने की चिंता सताने लगी है. वही शहर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है.

हिम क्रीड़ा स्थल औली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फबारी से भीग गए, वहीं साल की पहली बर्फबारी से सेब उत्पादकों के चेहरों पर खुशी आई है, वहीं बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों की मुराद पूरी हो गई है. लेकिन इस बर्फबारी से जोशीमठ में भूस्खलन आपदा राहत कार्यों के साथ राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि अभी बर्फबारी शुरू हुई है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से वैज्ञानिकों की टीम को जांच सहित राहत और बचाव समेत सर्वे कार्य करने में दिक्कतें आ सकती हैं. कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, ,सिमली, आदि निचले स्थानों में जमकर बारिश हुई तो लोहाजंग, पोखरी कार्तिक स्वामी, बेनीताल, तुंगनाथ आदि ऊँचाई वाले स्थानों में जमकर साल की पहली बर्फबारी हुई। वहीं बर्फबारी से स्थानीय होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे। व्यापारियों का कहना है कि अब बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ताकि रुके हुए कारोबार में कुछ तेजी आए।