पौड़ी :

पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाप लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु० पी० रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना थलीसैण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति गोपाल सिंह पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट नि0 ग्राम स्यूंसाल थाना थलीसैंण उम्र-55 वर्ष जनपद पौड़ी गढ़वाल को 14 अवैध अंग्रेजी शराब के साथ यात्री प्रतिक्षालय कैन्यूर बैड़ पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0 03/2021 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,प्रेम सिंह सन्दीप सिंह थे ।