श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा अमोठा और केशरपुरा के 70 से 80 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जल संस्थान से लेकर प्रशासन तक की गुहार लगाई है. लेकिन अब तक मामला सिफर ही निकला।

ग्राम सभा अमोठा व केशरपुरा में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पेयजल लाइन खींची गई. जिसमें टैंक के जरिए पानी इकट्ठा कर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाना था. लेकिन पानी का टैंक बारिश के कारण फट गया । जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण ठेकेदार पर घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब भी ठेकेदार को टैंक ठीक करने के लिए कहा जाता है तो वह टाल देते हैं। जिससे ग्रामीण पिछले 6 माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। इस मामले की शिकायत विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी भेजी गई थी, लेकिन अब तक समस्या के समाधान का कोई समाधान नहीं निकला है. अब ग्रामीणों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है.

वहीं, जल संस्थान के कार्यपालक अभियंता ईपीसी गौतम का कहना है कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही नए टैंक की व्यवस्था की जाएगी. उपरोक्त कार्य को ठेकेदार पुन: करेगा। जिसकी निगरानी वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.