श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है. रुड़की निवासी अमिता गिरी को एमआईटी यूएसए के लिए चुना गया है। अमिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुड़की से पूरी की है। उन्होंने एनआईटी श्रीनगर से बीटेक पूरा किया। अमिता की इस उपलब्धि से एनआईटी उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। बेटी की इस उपलब्धि से अमिता के परिवार वाले भी गदगद हैं।
अमिता गिरि यूएसए के अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बायोमेडिकल और सिग्नल प्रोसेसिंग में शोध करेंगी। इससे पहले अमिता पीएमआरएफ योजना के तहत आईआईटी दिल्ली से पीएचडी भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्हें एनआईटी उत्तराखंड में बी.टेक में गोल्ड मेडल भी मिला है।
अमिता पहले से ही एक प्रतिभाशाली छात्रा रही है। अमेरिका रवाना होने से पहले अमिता एनआईटी श्रीनगर पहुंचीं। यहां आकर उन्होंने अपने शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने विभाग में शोध कर रहे छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी से भी मुलाकात की। प्रोफेसर ललित ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

