पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM

राज्य के मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. सन्धु ने विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. जिसमें मुख्य सचिव को जिला पदाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जिले के विकास कार्यों से अवगत कराया गया. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में टोकन आधारित क्यूएमएस सिस्टम शुरू किया गया है साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों द्वारा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी के लिए फीडबैक एप भी संचालित किया गया है. जिसके माध्यम से मरीजों का फीडबैक लिया जाएगा, जिससे मरीजों को होने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचिव द्वारा निर्माणाधीन बेस अस्पताल को जल्द से जल्द तैयार एवं संचालित करने के निर्देश दिये गये तथा आरटीपीसीआर लैब में उपकरण लगाने एवं लगाने के लिये डीपीआर के सापेक्ष धनराशि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. जिलाधिकारी ने जल संकट से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में पानी की समस्या बड़े पैमाने पर है. पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों में विभागीय टैंकरों या अन्य माध्यमों से जलापूर्ति की जा रही है. बैठक में वर्तमान में राजस्व विभाग, पंचायती राज, सेवायोजन, शहरी विकास के 33 से अधिक कार्यों को “अपनी सरकार” पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है, इस पोर्टल में और अधिक सुधार और बेहतर करने को कहा।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से अवगत कराया कि वन क्षेत्रों अंतर्गत थरकोट झील, वाहन पार्किंग जेल निर्माण कार्य, वर्षा जल संचय हेतु मनरेगा के माध्यम से वन क्षेत्रों में गड्ढे निर्माण कार्य किया गया. सुंदरता की दिशा में जिले के अंतर्गत घंटाघर का निर्माण, बिर्थीफाल मुनस्यारी में गिलास ब्रिज, झंडा पार्क व शहीद स्मारक पार्क, थरकोट झील आदि का निर्माण किया जा रहा है.

मुख्य सचिव एसएस सिद्धू ने कहा कि हम सब जनता के लिए हैं, हमें जनता के हित में ज्यादा से ज्यादा काम करना है. संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों जैसे पोल्ट्री फार्म, गाय पालन, भैंस पालन, टेलरिंग, जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, चक्की आदि में जनता को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जाए ताकि पलायन का रास्ता न अपनाएं । जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ शीघ्रता से किया जाए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे.