उत्तरकाशी : आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया.

अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के निर्देशन में बुधवार दिनांक 22.02.2023 को सुरेन्द्र सिह भण्डारी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, धनीराम डंगवाल, तहसीलदार बडकोट एवं गजेन्द्र दत्त बहुगुणा, प्रभारी निरीक्षक बडकोट , द्वारा प्रशासन/ वन विभाग, लोक निर्माण विभाग/ एस0डी0आर0एफ0 के साथ मिलकर यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गयाइस बीच सुगम व सुरक्षित यात्रा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने सभी मूलभूत सुविधाओं को चिन्हित कर समय पर पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है.