चंडीगढ़ , PAHAAD NEWS TEAM
पंजाब के महाधिवक्ता एपी एस देओल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के तुरंत बाद अतुल नंदा के इस्तीफे के बाद देओल को नियुक्त किया गया था।
उनकी नियुक्ति ने शुरू से ही बहस छेड़ दी थी क्योंकि वह कभी शीर्ष पुलिस अधिकारी सुमेध सिंह सैनी और आईजी परमराज सिंह उमरानंगल के वकील थे, जो बहिबल कलां पुलिस फायरिंग मामले में आरोपी थे।
दरअसल, 27 सितंबर को उनकी नियुक्ति चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने की थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें बदलने की मांग कर रहे थे।
वहीं इस मामले पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि ‘ अटॉर्नी जनरल एपीएस देओल 2015 की बेअदबी मामले में आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की ओर से पेश हुए थे, इसलिए वह हमारा प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते… जनरल को बदलना पड़ा…’

