मसूरी: भाजपा मंड़ल ने सेवा ही संगठन-2 के तहत मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में बार्लोगंज में 200 से ज्यादा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस दौरान भाजपा मसूरी मंड़ल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रता राजनीति के तहत नहीं बल्कि सेवा भाव से जनता की सेवा में हमेशा आगे रहती है उन्होंने यह भी कहा कि पूरे कोरोना काल में भाजपा के कार्यक्रता जनता की सेवा में लगे रहे और कार्यकर्ताओं ने जनता की हर संभव सेवा की चाहे राशन वितरण हो, या किसी को आक्सीजन, वेटिलेटर या अन्य कोई जरूरत रही हो वहां भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर रहा। उन्होंने बताया कि जो लिस्ट यहां के लोगों ने मंत्री जी को भेजी उसी के आधार पर यहां जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया वहीं मसूरी के लिए 15 सौ राशन किट आये है जिन्हें अन्य वार्डो में भी वितरित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भाजपा महिला मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनिल सिंह, अभिलाष, ओपी थपलियाल, किरन, कुणाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।