नई दिल्ली , PAHAAD NEWS TEAM
केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को तीन साल का एक्सटेंशन दे दिया है, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रहा था. आपको बता दें, दास को 11 दिसंबर 2018 को आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। तब उनका कार्यकाल तीन साल का था।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास को तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास 10 दिसंबर, 2021 के बाद अगले तीन साल तक आरबीआई के पद पर बने रहेंगे। दास को 11 दिसंबर 2018 को आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। तब उनका कार्यकाल तीन साल का था।
आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सरकार दास को फिर से आरबीआई का गवर्नर नियुक्त कर रही है। उन्हें 10 दिसंबर 2021 से तीन साल के लिए नियुक्त किया जा रहा है। तीन साल के दूसरे कार्यकाल के साथ दास अब दिसंबर 2024 तक आरबीआई के गवर्नर रहेंगे।

